भारत जोड़ों यात्रा

मैसूर, एजेंसी। Bharat Jodo Yatra- तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से होकर गुजर रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन की शुरुआत मैसूर से की। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 25वें दिन गांधी जयंती के अवसर पर राहुल गांधी ने कर्नाटक के बदनवालु खादी ग्रामोद्योग केंद्र में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बदनवालु से मैसूर तक का 10 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया।

मैसूर में जनता को किया था संबोधित

इस दौरान राहुल गांधी ने यात्रा के 25वें दिन मैसूर में एक रैली को भी संबोधित किया। हालांकि, उनके संबोधन के दौरान तेज बारिश होने लगी। लेकिन इस दौरान राहुल गांधी वहां मौजूद जनता को संबोधित करने लगे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एकजुट करने के लिए हमें कोई नहीं रोक सकता है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1576580264440254465?s=20&t=gXvGJcxC6HnhUSPHDizGEw

राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं, राहुल गांधी का बारिश में भीगते हुए लोगों को संबोधन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल गांधी के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विक्रम वेदा

महंगाई

वैक्सीन देने के बाद हार्ट अटैक के केस पूरी दुनियां में बढ़े हैं